मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में हर घर तिरंगा मिशन 2025 का भव्य आयोजन

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के मंडलीय चिकित्सालय में मंगलवार को हर घर तिरंगा मिशन 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव मनाना और देश की एकता व अखंडता का प्रदर्शन करना रहा।

कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने की। चिकित्सालय गेट नंबर-1 से तिरंगा यात्रा निकालकर नगर में भ्रमण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित कई चिकित्सक, नर्सें और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा मिशन 2025 का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के दिल में देश के प्रति प्रेम व गर्व की भावना जागृत करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ाएं और तिरंगे का सम्मान करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.