शादी के 18 साल बाद जुड़वा बेटियों की किलकारी गूंजी, चारों और प्रसन्नता छाई

मप्र से इन जुड़वां बच्चियों को कपड़े का पार्सल राजस्थान के टोंक जिला में भेजा मध्यप्रदेश की बेटियों को जीने दो टीम के प्रमुख दीपसिंह कुशवाह देशभर में दे चुके 1900 से ज्यादा बेटियों को कपड़े

ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव की विशेष रिपोर्ट ): टोंक/जयपुर/विदिशा/भोपाल। नवाबी काल में ‘राजस्थान का लखनऊ’ कहे जाने वाले टोंक जिले में जुड़वा बेटियों ने जन्म लिया है। इतिहास में विदिशा को सम्राट अशोक की ससुराल के नाम से भी जाना जाता है। विदिशा, मध्यप्रदेश की बेटियों को जीने दो टीम के प्रमुख ने दीपसिंह कुशवाह द्वारा शुक्रवार को एक कपड़े का पार्सल बेटियों के लिए पोस्ट ऑफिस से भेजा है। राजस्थान में शादी के 18 साल बाद वनस्थली विद्यापीठ के प्रोफेसर डॉ. रूपेश कुमार की पत्नी नीलकमल ने 24 जून 2025 को जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। इनका नाम विश्विता और विस्मिता रखा गया है। दंपति राजस्थान के टोंक जिले में फ्लैट नं. 1621, न्यू गौतम बुद्ध निवास, वनस्थली विद्यापीठ, निवाई में निवासरत है। इस विद्यापीठ की खास बात यह है कि यहां सिर्फ बेटियां ही शिक्षा प्राप्त करती हैं। टीम प्रमुख देशभर में बेटी के जन्म पर बेटी को देशभर में कपड़े फ्री देने की एक सराहनीय पहल चला रहे हैं। विदिशा के कुशवाह ने उनकी बेटी भूमि कुशवाह के चौथे जन्मदिन (2 सितंबर 2021) से देशभर में इस पहल के माध्यम से लोगों में बेटियों को जीने दो व उन्हें बढ़ावा देने की अलख जगा रखी हैं। अब तक वे बिना किसी संस्था के निजी खर्चे से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडू, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों की बेटियों को 1900 से ज्यादा जोड़ी कपड़े फ्री दे चुके हैं।

आगरा से बड़े पापा ने दी सूचना, पहल को सराहा

टीम प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने बताया कि बेटियों के जन्म के बाद उनके बड़े पापाजी हरीश कुमार का उत्तरप्रदेश के आगरा से उनके पास कॉल आया। उन्होंने कहा की 2007 में उनके छोटे भाई डॉ. रूपेश कुमार की नीलकमल से शादी हुई थी। लेकिन उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था। हाल ही में शादी के 18 साल बाद अनुज बहू ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। मैंने आपके द्वारा देशभर में बेटी के जन्म पर बेटी को कपड़े फ्री देने के बारे में पढ़ा और सुना था। मुझे बेटियों के लिए आपके द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय लगा। इसलिए मैंने यह बात आपको बताई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.