राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “भारतीय नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

रामपुर। स्वतंत्रता के अमृत काल में समूचे प्रदेश में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” टैगलाइन के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में दिनांक 16 अप्रैल 2025 को राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर के इतिहास विभाग के तत्वावधान में “भारतीय नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के उपरांत बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा राजकुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समरिन जहां (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद सलमान (एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) एवं दिव्या चौहान (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष यादव एवं डॉ. बी.के. राय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.