ऐलनाबाद बार एसोसिएशन में डॉ. दयाल प्रताप सिंह रंधावा का जोरदार स्वागत, चुनावी सरगर्मियाँ तेज

ऐलनाबाद, 25 नवंबर । चंडीगढ़ एंड हरियाणा बार काउंसिल के आगामी 17 व 18 मार्च को प्रस्तावित चुनावों को लेकर अधिवक्ताओं में हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रचार अभियान के तहत सोमवार को चंडीगढ़ से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. दयाल प्रताप सिंह रंधावा ऐलनाबाद बार एसोसिएशन पहुँचे, जहाँ अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बलकार सिंह थिंद ने बताया कि डॉ. रंधावा हमेशा से अधिवक्ताओं के अधिकारों और हितों के लिए मुखर रहे हैं। वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और अपने अनुभव, सरलता व नेतृत्व क्षमता के कारण अधिवक्ता समाज में विशेष स्थान रखते हैं।

डॉ. रंधावा के स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने आगामी चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ समर्थन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बलकार सिंह थिंद, जगतार सिंह रंधावा, वीरेंद्र सिंह भादू, रघुवीर सिंह जोसन, ओ.पी. बालान, गुरमीत सिंह विर्क, मनिंदर सिद्धू, मनजीत कासनिया, विवेक शेखावत, श्रीभगवान ज्यानी, राजकुमार खत्री, उदय प्रताप सिद्धू, मोहर सिंह झोरड़, बलदेव कंबोज, कपिल शर्मा, ममता फुटेला, रोहतास वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि डॉ. रंधावा का अनुभव और उनकी कार्यशैली अधिवक्ता समुदाय के लिए बेहद उपयोगी है। साथ ही, उन्हें आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.