पुलिस चैकिंग के दौरान 2 शातिर मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार, मौके व निशानदेही से 03 चोरी की मोटर साइकिल बरामद 

  • संवाददाता- मनोज कुमार यादव

एटा:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्यामनारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार सिह एंव क्षेत्राधिकारी जलेसर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद मे चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 शातिर मोटरसाइकिल चोरों 1.जितेन्द्र कुमार पुत्र नबाव सिंह निवासी ग्राम सरानी थाना अवागढ़ जनपद एटा 2.सुमित प्रताप पुत्र अजय प्रताप निवासी मौ0 खिडकी कस्बा व थाना अवागढ़ एटा को गिरफ्तार किया गया है। मौके व निशानदेही से 03 चोरी की मोटर साइकिल ( बिना नम्बर) बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.