पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर गाँजा तस्कर को 700 ग्राम गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार 

  • संवाददाता – मनोज कुमार यादव

एटा- जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक गांजा तस्कर सोनू पुत्र जगदीश निवासी गली नं0 06 जगन्नाथपुरी जीआईसी कालोनी थाना कोतवाली नगर एटा को 700 ग्राम अवैध गाँजा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 370/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.