रामपुर में डंपर चालक की गोली मारकर हत्या

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में शाहबाद रोड पर चंडिका गांव के पास एक ढाबे पर डंपर चालक चंचल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप तीन नामजद और कुछ अन्य लोगों पर लगाया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मदारपुर क्षेत्र के माजरा झंडूपुरा गांव निवासी चंचल कुमार (25) के रूप में हुई है। चंचल कुमार डंपर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शाहबाद रोड स्थित ढाबे पर मौजूद था, तभी वहां कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। दोनों ओर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पांच लोगों ने मिलकर चंचल कुमार पर हमला कर दिया। इसी बीच, आरोपियों में से एक ने तमंचे से गोली चला दी, जो चंचल को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Dumper driver shot dead in Rampur

घटना की सूचना मिलते ही पटवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चंचल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

परिजनों ने तीन नामजद और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना स्थल पर एसपी और सीओ सहित पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.