डॉ. अशोक कुमार अवाक उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोनीत

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र/लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में प्रान्तीय उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर जिले में हर्ष व्याप्त है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. अवाक ने महासंघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस विश्वास के साथ उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने प्रान्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिपाठी तथा प्रान्तीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह के प्रति विशेष धन्यवाद जताया।

उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ उठाया जाएगा। संगठन की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और तेजी से हो सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.