लखीसराय में डीएम-एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील
सड़कों पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को जिला प्रशासन की सख्त चेतावनीसड़कों पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को जिला प्रशासन की सख्त चेतावनीसड़कों पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी
- सरफराज आलम की रिपोर्ट
लखीसराय। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टाउन क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों और जिला पुलिस बल के जवानों ने क्षेत्र में पैदल गश्ती कर आम नागरिकों में विश्वास जगाया।
डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
वहीं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या आचार संहिता उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, प्रशासन ने सड़कों पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण या अवरोध पैदा करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च में एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी व अंचल अधिकारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
