गृह मंत्री अमित शाह के लखीसराय में जनसभा को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र तथा एसपी अजय कुमार ने सभा स्थल का किया निरीक्षण

जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर की गई व्यापक व्यवस्था

  • रिपोर्ट- सरफराज आलम

लखीसराय। विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कल लखीसराय के केआरके मैदान में गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित जनसभा को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार ने पूरे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बलों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। ज्ञात हो की लखीसराय जिले के सुर्यगढ़ा एवं लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लखीसराय में आगमन होने जा रहा है। वहीं लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा भी भीड़ जुटाने लेकर कवायद चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.