गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश उत्सव के अवसर गुरुद्वारा साहिब में डीएम मिथिलेश मिश्र तथा निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षको ने टेका मत्था

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम 

लखीसराय।श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को लखीसराय स्थित पंजाबी मुहल्ला गुरुद्वारा साहिब में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र तथा निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री रणदीप डी (IAS), सिद्धार्थ दास (IAS), पुलिस प्रेक्षक बूरुगी राजा कुमारी (IPS) एवं व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक (IRAS) पहुंचे।

इस दौरान सभी अधिकारियों ने गुरु साहिब के चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पंगत में बैठकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा,भक्ति और सौहार्द का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।सिख समुदाय के लोगों ने इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में आम लोगों के बीच लंगर वितरण भी किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.