मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों ने देखी लखनऊ विधानसभा की कार्यवाही

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अपने चारों मंडल अध्यक्षों को विधानसभा की कार्यवाही दिखाई। मंडल अध्यक्षों ने गहनता से विधानसभा की कार्यवाही को समझा। सत्ता पक्ष और विपक्ष की बहस देखकर लोकतांत्रिक मूल्यों को समझा। उन्होंने कहा कि वे अपने इस अनुभव को संगठन की मजबूती के लिए इस्तेमाल करेंगे।

बजट सत्र चल रहा है। लिहाजा, शुक्रवार को रामपुर ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष कमल सिंह लोधी, नए गंज के मंडल अध्यक्ष राजू सुमन, पुराना गंज के मंडल भव्य उप्पल, ज्वालानगर के मंडल अध्यक्ष मनीष सक्सेना तथा जिला प्रतिनिधि कुंवर बहादुर राजपूत और लाल सिंह प्रजापति लखनऊ पहुंच गए और विधायक आकाश सक्सेना के साथ सदन की कार्यवाही देखने के लिए विधानसभा पहुंच गए। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा की संसदीय प्रणाली और कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। उन्होंने विधायी प्रक्रिया, सदन की कार्यवाही, बहस, विधेयकों पर चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझा। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि आए थे। उन्होंने विधानसभा का भ्रमण किया और कार्यवाही देखी। इसका उददेश्य सिर्फ इतना था कि उन्हें यह पता होना चाहिए कि कोई भी कानून या नियम सिर्फ सत्तापक्ष के हिसाब से नहीं बनते, बल्कि लोकतंात्रिक मूल्यों को संरक्षित करते हुए विपक्ष के सुझावों को भी उसमें शामिल किया जाता है। मजबूत लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सीख का उपयोग वे अपने क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती के लिए करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.