शांतिपूर्वक नामांकन प्रक्रिया हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

बुलन्दशहर – लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते हुए की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। नामांकन स्थल की ओर आने वाले रास्तों पर बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा इसके लिए वाहनों को बाहर ही खड़ा कराए जाने के लिए पार्किंग में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के में नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रत्याशियों के साथ निर्धारित व्यक्तियों के अतिरिक्त कोई भी प्रवेश नहीं करें।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। कलेक्ट्रेट के बाहर की रूट व्यवस्था, अनावश्यक वाहनों का प्रवेश नहीं होने दे। इस मौके पर अपर अधिकारी वित्त राजस्व विवेक कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.