जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पूर्व विधायक संजय कपूर के कैंप कार्यालय पर आयोजित, संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने पर दिया गया ज़ोर

रामपुर, 4 अगस्त: जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर की मासिक बैठक पूर्व विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ “निक्कू पंडित” ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संजय कपूर उपस्थित रहे।

संजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि “कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो देश में बढ़ती साम्प्रदायिक शक्तियों का सामना कर सकती है। हमारे जननायक राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो मोदी सरकार से सीधे आंख में आंख मिलाकर जनता की बात रखते हैं।” उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि जनता त्रस्त है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहना होगा।

जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करें। उन्होंने कहा, “2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से बूथ स्तर तक मेहनत करनी होगी।” उन्होंने जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन निष्ठावान और जिताऊ उम्मीदवारों के नाम चयनित कर प्रदेश इकाई को भेजने के निर्देश दिए।

नगर अध्यक्ष बाकर खां ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जल्द से जल्द बूथ कमेटियों के गठन पर बल दिया। उपाध्यक्ष साहिर रज़ा खां ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों और वाहनों पर कांग्रेस का झंडा लगाने की अपील करते हुए कहा कि “कांग्रेस अब नये जोश और साहस के साथ उभर रही है, और इसका प्रचार-प्रसार भी उतना ही ज़रूरी है।”

बैठक में मंडल कमेटियों के गठन को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे मंडल कमेटियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिसे सभी ब्लॉक अध्यक्षों व प्रभारियों ने स्वीकार किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष एस के अग्रवाल, शहर अध्यक्ष वाकर अली खां, नजाकत अली, साहिर रज़ा खां, एहसान खान राजू, डॉ. जफर वासिक अली, सिराज खां, जालिस अहमद, महेश मौर्य, विपिन रोहेला, चितरंजन श्रीवास्तव, जयदीप द्विवेदी, शानू खां, मोहसिन अंसारी, यासिर खां (युवक कांग्रेस अध्यक्ष), मोहम्मद रफी, नइमुद्दीन टांडा, दानिस अंसारी, कपिल चौधरी, तंजुल शर्मा, आसिफ अंसारी, सरदार जसविंदर सिंह, मोहम्मद इरफान, नोमान मुमताज़ खां, फरीद खां, आशुतोष रस्तोगी, मोज्जम अली खां, श्रीमती शमीना खां व श्रीमती फराह खां आदि उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता ताहिर अंजूम ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.