जैन समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, सज-धज कर महिलाओं ने बांधा समां

रामपुर। तीज के पावन अवसर पर जैन समाज की महिलाओं ने होटल मूड फूड में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ तीज महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और सावन के रंगों में रंगी शाम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंक्चुअलिटी गेम से हुई, जिसमें समय पर आने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद अलग-अलग मनोरंजक खेलों ने सभी को खूब गुदगुदाया। “सरप्राइज राउंड” और “सावन सुंदरी प्रतियोगिता” ने तो कार्यक्रम की रौनक ही बढ़ा दी। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने फैशन, गरिमा और पारंपरिकता के संगम से मंच पर अपनी अदाएं बिखेरी।
कार्यक्रम में “तंबोला” खेल ने भी सभी की भागीदारी और उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर झूमते हुए भाईचारे और उल्लास का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था ने शाम को और भी खास बना दिया।
इस आयोजन की कन्वीनर डा शीनू जैन और वर्षा जैन ने बड़े ही कुशलता से इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई। पूरी टीम के प्रयास से यह आयोजन बेहद सफल और यादगार बन गया।
जैन समाज की महिलाओं ने इस आयोजन के जरिए न केवल पारंपरिक त्योहार को जीवंत किया, बल्कि आपसी मेल-जोल और संस्कृति को संजोने का भी सराहनीय प्रयास किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.