संकुल बैठक में शैक्षिक गतिविधियों और शासन के निर्देशों पर हुई चर्चा

• SRG ने विद्यालयों के सुपरविजन का किया अवलोकन, शिक्षिका श्रेया जायसवाल का हुआ सम्मान

घोरावल(सोनभद्र)। न्याय पंचायत लहास के प्राथमिक विद्यालय बरबसपुर में मंगलवार को संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोनभद्र SRG संजय मिश्रा एवं विनोद ने शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान न्याय पंचायत लहास के विभिन्न विद्यालयों के सुपरविजन का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को संकुल बैठकों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

SRG संजय मिश्रा ने कहा कि लहास न्याय पंचायत ब्लॉक का अहम हिस्सा है और शिक्षकों की सहभागिता से शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।

बैठक में निर्धारित एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिले से सम्मानित सुश्री श्रेया जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय गिद्धहवा टोला का सप्रेम भेंट एवं स्वागत किया गया। बैठक का संचालन अवधेश कुमार एवं दिवाकर तिवारी ने किया। इसमें न्याय पंचायत लहास के सभी अध्यापक-अध्यापिका, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रभारी श्रीमती पुष्पा देवी एवं विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.