पशुपालन विभाग के निदेशक राजेंद्र प्रसाद माहौर ने किया गो संरक्षण केंद्रों व टीकाकरण कार्य का निरीक्षण

बदायूं। Rajendra Prasad Mahaur, निदेशक पशुपालन विभाग ने जनपद बदायूं के दौरे के दौरान ब्लॉक सालारपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र रफियाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश की देखभाल, चारा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने ब्लॉक उझानी में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) बीमारी से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान का सत्यापन किया। उन्होंने टीकाकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पशुओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

निदेशक ने कछला नगर पंचायत स्थित कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया और वहां गोवंश के संरक्षण एवं व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गो संरक्षण केंद्रों में पशुओं की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

दौरे के दौरान विभागीय मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप गो संरक्षण एवं अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर मंडलीय अपर निदेशक डॉ. एमपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों के पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.