धुरंधर 2: टीजर रिलीज होते ही कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म, लोकेशन मैनेजर पर दर्ज हुई FIR

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर 2’ का टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। टीजर सामने आते ही जहां फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं कुछ ही मिनटों बाद फिल्म की टीम से जुड़ी एक बड़ी कानूनी खबर भी सामने आ गई। मुंबई पुलिस ने फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके से जुड़ा है, जिसे हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है। पुलिस का कहना है कि शूटिंग के दौरान क्रू ने ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके लिए किसी तरह की आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

क्यों दर्ज हुआ मामला
एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, रिंकू राजपाल वाल्मीकि ने अधिकारियों के वैध आदेशों की अनदेखी करते हुए ड्रोन उड़ाया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

पाकिस्तान की पुरानी गली जैसा सेट बना बना विवाद की वजह
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम 1 फरवरी को सेट पर मौजूद थी और यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था। इससे पहले 30 जनवरी से फोर्ट इलाके को खास तौर पर सजाया गया था और इसे पाकिस्तान की पुरानी गली जैसा लुक दिया गया था, ताकि सीन को अधिक वास्तविक बनाया जा सके। इसी शूटिंग के दौरान बिना अनुमति ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जो विवाद की वजह बन गया।

टीजर में दिखा दमदार एक्शन
फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। टीजर में रणवीर सिंह का दमदार अवतार और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर 2’ अगले महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, टीजर के साथ शुरू हुआ यह कानूनी विवाद अब फिल्म की टीम के लिए एक नई चुनौती बन गया है।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.