पीड़ित परिवारों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी, उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

ऐलनाबाद , सिरसा, 15 दिसम्बर (एम पी भार्गव )
हरियाणा सरकार ने 1984 के दंगों में अपने परिजनों को खोने वाले सिख परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत संबंधित परिवार उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। पूर्ण दस्तावेज के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 01666- 248890 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त कार्यालय से महेंद्र सिंह, मोबाइल नंबर 8168158660 से भी संपर्क करके विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मंगलवार को 13 गांवों को खेल सामान किया जाएगा वितरित
ऐलनाबाद ,सिरसा, 15 दिसंबर ( एम पी भार्गव ) 
हरियाणा खेल उपकरण योजना के तहत 16 दिसंबर को प्रात: 11 बजे स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल परिसर में 13 गांवों को खेल सामान वितरित किया जाएगा। यह खेल सामग्री संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा ग्राम सचिवों की देखरेख में वितरित की जाएगी।
जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि उक्त खेल सामान का वितरण 16 दिसंबर 2025 को प्रात: 11:00 बजे जिला खेल कार्यालय, शहीद भगत सिंह खेल परिसर, सिरसा में किया जाएगा। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों को खेल सामग्री सौंपी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर जिला खेल कार्यालय, सिरसा में उपस्थित होकर अपनी देखरेख में खेल सामान का वितरण सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.