Dandiya Fest Patna: पटना में Dandiya Fest 2026 की धूम, जय सिंह राठौर, विमल पांडेय और पल्लवी गिरी रहे आकर्षण का केंद्र

 Dandiya Fest 2026 Patna: राजधानी पटना के दीघा घाट स्थित स्वर्ण महल में Anurag Movies के तत्वावधान में आयोजित ‘Dandiya Fest 2026’ उत्साह और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। डांडिया और गरबा की धुनों, संगीत, नृत्य और आकर्षक सजावट से सजे इस कार्यक्रम में लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

 Dandiya Fest Patna: सेलिब्रिटी गेस्ट की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की रौनक

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में जय सिंह राठौर, विमल पांडेय और पल्लवी गिरी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में रही। डांडिया और गरबा की प्रस्तुतियों के बीच दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

CM Yogi Mirzapur: मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सुविधा, सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन

 Dandiya Fest Patna: आयोजक बबली चंद्रा ने जताया आभार

कार्यक्रम की आयोजक बबली चंद्रा ने Dandiya Fest 2026 की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पटना के लोगों का प्यार, सहयोग और उत्साह आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने सेलिब्रिटी गेस्ट, प्रायोजकों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।

dandiya-fest-patna-anurag-movies
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट (सोर्स-ख़बरें जंक्शन)

बबली चंद्रा ने कहा कि Anurag Movies का प्रयास है कि पटना में मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने वाले भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें।

 Dandiya Fest Patna: रंजीत महापात्रा ने सांस्कृतिक आयोजनों को बताया महत्वपूर्ण

कार्यक्रम की प्रायोजक रंजीत महापात्रा ने आयोजन की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि डांडिया और गरबा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ आपसी मेलजोल और उत्सव की भावना को मजबूत करते हैं।

 Dandiya Fest Patna: प्रायोजकों और सहयोगियों की भूमिका की सराहना

कार्यक्रम में त्रिदेव सोलर की ओर से किशन कुमार ने आयोजन से जुड़े सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजक मंडल ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता सामूहिक प्रयास, सहयोग और दर्शकों के विश्वास से संभव होती है।

वहीं, DRS Entertainment के संचालक दिवाकर कुमार शर्मा ने डांडिया फेस्ट जैसे सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना की। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को कलाकारों, मनोरंजन जगत और दर्शकों को एक मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। आयोजक मंडल ने DRS Entertainment और दिवाकर कुमार शर्मा के सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

 Dandiya Fest Patna: पटना में सांस्कृतिक मनोरंजन को बढ़ावा देने की पहल

Anurag Movies की ओर से आयोजित Dandiya Fest 2026 ने पटना में सांस्कृतिक मनोरंजन के प्रति लोगों के उत्साह को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन टीम ने सभी सेलिब्रिटी गेस्ट, प्रायोजकों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों और दर्शकों का धन्यवाद किया। साथ ही भविष्य में और बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.