मीरजापुर में यशोदा AI अभियान पर साइबर क्राइम थाना द्वारा कार्यशाला, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 को यशोदा AI अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीडी बिनानी कॉलेज भरुहना, जनपद मीरजापुर में आयोजित हुआ।
कार्यशाला में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
साइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारियों ने साइबर अपराध की विभिन्न घटनाओं और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
साइबर अपराध क्या है और इसके नए रूप, विशेषकर AI आधारित अपराध व डिजिटल गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।
फेसबुक पर सेक्सटोर्शन, स्क्रीन शेयरिंग एप के जरिए धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, टेलीग्राम एप से ठगी, UPI, वॉलेट और इंटरनेट बैंकिंग अपराधों के बारे में समझाया गया।
साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल www.cybercrime.gov.in
के उपयोग की जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को “क्या करें और क्या न करें” से जुड़े साइबर सुरक्षा दिशा-निर्देश पंपलेट के माध्यम से भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि
श्रीमती विजया रहाटकर, अध्यक्ष – राष्ट्रीय महिला आयोग
श्री पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी मीरजापुर
प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, प्रोफेसर-इनचार्ज, जीडी बिनानी कॉलेज
साइबर जागरूकता टीम
इस कार्यशाला में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर की टीम —
प्र0नि0 रामअधार यादव, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, निरीक्षक शशि तिवारी, उ0नि0 अरविन्द यादव, उ0नि0 जयदीप सिंह, म0हे0का0 अंकिता गौतम, आरक्षी अनूप पटेल और आरक्षी अनु आनंद सक्रिय रूप से शामिल रहे।
