नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देकर किया जागरूक

बुलंदशहर से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
सिकंदराबाद। महिला सुरक्षा के लिए देश , प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग के द्वारा भी मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। बुधवार को मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) के क्रम में बिलसुरी चौकी इंचार्ज महिला उपनिरीक्षक अलका चौधरी ने क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा स्थित प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाकर छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु सुरक्षा के संबंध में अहम जानकारियां दी। महिला उप निरीक्षक अलका चौधरी ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर , महिला हेल्प डेस्क ,एंटी रोमियों स्क्वायड , बाल श्रम उन्मूलन , यूपी-112 , वूमेन पावर लाइन-1090 एवं आत्मरक्षा संबंधी टिप्स , गुड़ टच , बेड टच आदि के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। महिला उपनिरीक्षक अलका चौधरी ने खासकर छात्राओं और महिलाओं को सोशल साइट पर अपनी निजी तस्वीरे अपलोड ना करने की नसीहत दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.