चौधरी चरण सिंह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद, आरएलडी कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया मुकदमा

गाजियाबाद। मोदीनगर में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने 1 अप्रैल 2026 को अपने फेसबुक पेज पर करीब 30 मिनट से अधिक का लाइव वीडियो प्रसारित किया था। आरोप है कि इस वीडियो में समाज में वैमनस्य, तनाव और अशांति फैलाने वाले बयान दिए गए।

आरएलडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.