दिल्ली की तर्ज़ पर केमरी नगर पंचायत में फ्री शेल्टर होम का निर्माण शुरू

रामपुर। रामपुर की तहसील कमेरी नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष रफत अंसार ने केमरी नगर पंचायत में शेल्टर होम का निर्माण कार्य शुरू कराया।
जिसमें मुसाफिरो के लिए मुफ्त ठहरने और खाने का माकूल इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि जबसे आम आदमी पार्टी की केमरी नगर पंचायत अध्यक्ष रफत अंसार केमरी से विजई हुई हैं। उस दिन से लगातार दिल्ली की तर्ज़ पर दशकों से पिछड़ी केमरी को संवारने की कोशिश कर रहीं हैं।

पिछले दिनों कई हाई मास्क लाइट लगवाकर केमरी को जगमगाया गया था। उसके बाद पूरी केमरी में आवाम की सुरक्षा के मद्देनज़र केमरो का जाल बिछाया गया और अब दिल्ली की तर्ज़ पर केमरी में भी मुसाफिरो को सहूलत देने के लिए शेल्टर होम का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है जिसमे मुसाफिरों के रहने और खाने की सुविधाएं मुफ्त होंगी। हमे उम्मीद है कि जल्द शेल्टर होम बनकर तैयार होगा जिससे मुसाफिरों को राहत मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.