रामपुर में ड्यूटी के दौरान सोते मिले सिपाही, वीडियो वायरल होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रामपुर। जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीआरपीएफ चुंगी पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार 9713 पुलिस स्कॉर्पियो जिप्सी में बैठे सिपाही बीती रात ड्यूटी के दौरान सोते नजर आए। करीब 1 मिनट 33 सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं उठने लगी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ही इस तरह लापरवाही बरतेंगे, तो किसी बड़ी घटना की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी।

वहीं विद्यासागर मिश्रा द्वारा पहले ही पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.