रामपुर: मस्जिद घोड़े सवार वाली में दूसरा कुरान शरीफ मुकम्मल, अमन-चैन के लिए की गई दुआ

रामपुर। शहर की मस्जिद घोड़े सवार वाली में तरावीह के दौरान दूसरा कुरान करीम मुकम्मल होने पर खास आयोजन किया गया।

अलहम्दुलिल्लाह, हाफिज समीर साहब ने सातवीं तरावीह से रोजाना डेढ़ पारा सुनाते हुए 27वीं तरावीह, बरोजे पीर को दूसरा कुरान मुकम्मल किया। इस दौरान हाफिज फैजान और हाफिज अरमान साहब ने डेढ़ पारा सुनकर नमाज अदा कराई और तरावीह की जिम्मेदारी निभाई।

मौके पर कारी इलयास साहब ने तकरीर करते हुए कुरान की अहमियत और उसकी तालीमात पर रोशनी डाली। वहीं मस्जिद के मुतवल्ली मोबीन मियां साहब ने मुल्क व दुनिया में अमन-ओ-अमान के लिए दुआ कराई।

इस अवसर पर मस्जिद के इमाम सैय्यद फैज़ मियां सहित सलामत जान, फरीद सेफी, रिजवान, साइम, यासीन मियां, हाफिज शादाब, मुहम्मद तय्यब मियां समेत बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। आयोजन का माहौल पूरी तरह धार्मिक आस्था और भाईचारे से ओत-प्रोत रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.