कांग्रेसयों ने गांधी समाधि पर शहीद हुए जवानो को दी श्रद्धांजलि

आतंकवाद से कठोरता से निपटे सरकार, झूठे भाषणों से काम नहीं चलेगा

आज गांधी समाधि पर कांग्रेस नेताओं ने शहर अध्यक्ष नोमान खाँ के नेतृत्व मे जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आंतकवादी हमले मे सेना के शहीद हुए जवानो कों दो मिनट का मौन रखकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खाँ ने कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारतीय सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले का समाचार अत्यंत दुखद है. मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. घायल जवानों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ आगे कहा, ‘हमारी सेना पर ये कायरतापूर्ण हमले अत्यधिक निंदनीय हैं. एक महीने के अंदर पांचवा आतंकी हमला देश की सुरक्षा और हमारे जवानों के जीवन पर भयंकर आघात है. लगातार हो रहे आतंकी हमलों का हल कठोर कार्रवाई से होगा, न कि खोखले भाषणों और झूठे वादों से. इस दुख की घड़ी में हम मजबूती से देश के साथ खड़े हैं.
इस मोके पर अज़हर खाँ,जगमोहन मोना,ताहिर अंजुम,सुहैल खाँ,नादिश खाँ,खुशनुद खाँ,चितरंजन श्रीवास्तव,मोईन पठान,वारिस खाँ,रिज़वान मिया, विक्की मिया,अकरम सुलतान,यासिर शाह खाँ,ज़िशान रज़ा,रामगोपाल सैनी,विक्की नफीस,उबैद कमाल,महबूब खाँ,नदीम खाँ,आदि मौजूद रहे.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.