रामपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कि। कर्पूरी ठाकुर का बहुजनों के हक़ और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और योगदान सामाजिक न्याय की राह में हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस मोके पर ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 17 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। धर्मेन्द्र गुप्ता ने कर्पूरी ठाकुर का पुण्यस्मरण करते हुए कहा है कि कर्पूरी दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें ‘जननायक‘ भी कहा जाता है। कर्पूरी ठाकुर ने देशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नोमान खां, युवा कांग्रेस के ज़िला आरिफ अल्वी,तसलीम खां,दामोदर सिँह गंगवार, जिवेन्द्र गंगवार, मोहम्मद फाज़िल, अज़ीमुद्दीन, राजकुमार, टेकचंद्र, बदाम सिंह, रईस अल्वी,चमन शाह, रेहान खान, इरफ़ान अली, गंगन कुमार, कानता प्रसाद, आसिफ अली,फैज़ान अल्वी, रिज़वान मियां आदि मौजूद रहे.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
