कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव ने दरगाह निजामुद्दीन औलिया पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

रामपुर। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने दिल्ली स्थित हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाहि अलैह की दरगाह पर हाज़िरी लगाकर चादर पेश की। इस दौरान उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी।

चादरपोशी के अवसर पर दरगाह शरीफ़ के सज्जादानशीन सैयद मुर्शिद निजामी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने देश की तरक्की, सामाजिक सौहार्द और मोहब्बत के जज़्बे को मज़बूत करने के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि हजरत निजामुद्दीन औलिया की शिक्षाएं इंसानियत, प्रेम और एकता का पैग़ाम देती हैं, जिन्हें अपनी जीवनशैली में अपनाना समय की जरूरत है।

सैयद विक्की मियां ने कहा कि दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया पर हाजिरी देना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि देश की सलामती, आपसी भाईचारे की मजबूती और सामाजिक प्रेम के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए वह यहां दुआ करने पहुंचे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सेवा दल हमेशा राष्ट्रहित, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण के कार्यों में अग्रसर रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.