रामपुर में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जांच की मांग

बीएलओ की नियुक्ति और हटाने में कथित जातिगत भेदभाव का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

-मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस ने उठाई निष्पक्ष जांच की आवाज

रामपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और बीएलओ की नियुक्ति तथा उन्हें हटाए जाने की प्रक्रिया में कथित जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोपों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर हुंकार भरी। इस दौरान निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि मतदाता सूची हर योग्य नागरिक के संवैधानिक मताधिकार की मजबूत बुनियाद है। किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भेदभाव किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूर्व विधायक श्री संजय कपूर (Sanjay Kapoor) जी, जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ (Nikku Pandit) जी, AICC सदस्य मतीउर्रहमान खान जी,नगर अध्यक्ष कांग्रेस बाकर अली खां ,ताहिर अंजुम (जिलाध्यक्ष, मीडिया), शरीब अली खान जी, अकबर खान जी, गुरबाश सिंह जी, साहिर रज़ा खान जी, कपिल चौधरी जी, दुर्गेश मौर्य जी एवं शकील अहमद जी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनता की आवाज उठाई।

नागरिकों के मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष पूरी निष्ठा के साथ आगे भी जारी रहेगा !

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.