कांग्रेसयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती, कहा- देश उनका योगदान भुला नहीं सकता
रामपुर। कांग्रेस नेताओं ने धमोरा स्थित कांग्रेस के केम्प कार्यालय पर आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यापर कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की
पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा देश को विकास और प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाने में आपका योगदान अविस्मरणीय है। राजीव गांधी जी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है. उन्होंने IT और कंप्यूटिंग को भारत में बढ़ावा दिया है. राजीव गांधी को भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का अगुवा माना जाता है. उन्होंने कंप्यूटर और माइक्रो-प्रोसेसर आधारित तकनीक को नीतिगत स्तर पर स्वीकृति दी. आयात-उन्मुख बाधाओं को कम किया और घरेलू निर्माण को प्रोत्साहित किया. विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा और डेटा प्रोसेसिंग पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया. इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि बाद में भारत आईटी सेवाओं का वैश्विक केंद्र बन पाया. आज बैंकिंग, बीमा, डाकघर और सरकारी दफ्तरों में डिजिटल सेवाओं का उपयोग उनकी नींव का ही नतीजा है आपके इस योगदान के लिये भारतवासी सदैव आपके ऋणी रहेगा.
इस मोके पर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खान, मिलक नगर अध्यक्ष कौशल सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष जिवेन्द्र गंगवार,पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष अकरम सुलतान,ज़िला महासचिव वेदराम यादव,पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष महेन्द्र यदुवंशी,पूर्व कोषाध्यक्ष जगदीश अवस्थी, रामपाल कश्यप, कोमल सिंह, चुन्नीलाल, सुखन लाल, रईस अहमद, इरफ़ान अली,कहार सिंह सहित, वंश अवस्थी, हसीब खान, रियाज़ अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे.
