डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मौलाना साजिद रशीदी के बयान की निंदा, आर.एस.एस के इशारे पर काम कर रहे हैं मौलाना रशीदी: मुस्तफा हुसैन

रामपुर: मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधते हुए अपनी आपत्तिजनक और महिला विरोधी टिप्पणियों से भारी हंगामा खड़ा कर दिया है। पिछले हफ़्ते एक टेलीविज़न चैनल पर बहस के दौरान, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष रशीदी ने डिंपल यादव की बिना सिर ढके अखिलेश यादव और सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के साथ पार्लियामेंट्री मस्जिद जाने के लिए आलोचना की थी। अब चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एवं रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने मौलाना रशीदी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मौलाना रशीदी आर.एस.एस के इशारे पर मुसलमानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनको सांसद डिंपल यादव से माफी मांगनी चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि सपा सांसद डिंपल यादव एक महिला जनप्रतिनिधि हैं और सबसे बड़ी पंचायत की सदस्य पर ऐसी टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक बात है। मौलाना रशीदी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इनका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, ये कोई धर्मगुरु नहीं हैं। किसी धर्म के ठेकेदार नहीं हैं। इन्हें किसी भी महिला पर ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इस्लाम अमन, मोहब्बत, इंसाफ और औरतों की अजमत व इस्मत (सम्मान और पवित्रता) का सबसे बड़ा मुहाफिज (संरक्षक) है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.