पंचायत सहायकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 

  • संवाददाता – मनोज कुमार यादव

एटा :– जिला पंचायत संसाधन केंद्र एटा में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, एटा द्वारा मां सरस्वती के प्रतीक चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
जिला पंचायत अधिकारी द्वारा पंचायत सहायकों को सम्बोधित करते हुए पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण लेने की अपील की गई।
चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत सहायकों को ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत की स्थाई समितियां, स्थानीय विकास लक्ष्य, पंचायत विकास सूचकांक, ग्राम पंचायतों के लिए राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार, ग्राम पंचायत सचिवालय में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर, मात्र भूमि योजना, पंचायत कल्याण कोष, कंप्यूटर के सम्बन्ध में बेसिक जानकारी, विभागीय बेब साइटों को खोले जाने की जानकारी, पेमेंट गेट वे जिसके माध्यम से ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों के भुगतान किए जाने आदि की समुचित जानकारी प्रदान की गई । प्रशिक्षण के अंत में श्री नाहर सिंह, वरिष्ठ फैकल्टी/प्रबंधक द्वारा प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशिक्षण का आज समापन किया गया।

About The Author

1 Comment
  1. Nahar Singh says

    Very good news channel

Leave A Reply

Your email address will not be published.