बिलासपुर गेट पर दो पक्षों में विवाद, तमंचा लहराने से मची अफरा-तफरी

रामपुर के थाना गंज क्षेत्र स्थित बिलासपुर गेट पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान तमंचा निकल आने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

विवाद के दौरान एक युवक ने तमंचा-कट्टा लहरा दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वहां मौजूद भीड़ ने तमंचा छीनने का प्रयास किया, जिसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़े के दौरान गोली चलने की भी आशंका बनी रही, हालांकि लोग बाल-बाल बच गए। तमंचा देखकर कई लोग अपनी जान बचाकर मौके से भागते नजर आए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बिलासपुर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.