मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय जिले के कुल 05 पंचायत सरकार भवनों का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया उद्घाटन

अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना अंतर्गत जिले के 5136 किसानों को डीबीटी के माध्यम से प्रभावित किसानों को दी सहायता राशि

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 4,233 करोड रुपए की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। साथ हीं मुख्यमंत्री ने अगस्त 2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना अंतर्गत 2,41,000 से अधिक प्रभावित किसानों के खातों में 113 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया। इसमें लखीसराय के कुल 5,136 किसान शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 829 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन एवं 663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया गया। साथ ही राज्य में कुल ल 1000 विवाह मंडपों का शिलान्यास किया गया।

Chief Minister Nitish Kumar inaugurated a total of 05 Panchayat Government buildings in Lakhisarai district through live telecast.लखीसराय जिले के कुल 05 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन किया गया इनमें रामगढ़ चौक में सुरारी ईमामनगर, हलसी में बल्लोपुर तथा बड़हिया प्रखंड में डुमरी, गंगा सराय एवं लक्ष्मीपुर पंचायत सरकार भवन शामिल है। लखीसराय जिले में बनने वाले कुल 22 विवाह मंडपों का भी शिलान्यास किया गया।

आज के कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट में मंत्रणा कक्ष से जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

‘ममता सेवी संस्था’ की तरफ से बदायूं नगर के समस्त नगरवासियों को नवरात्र व विजयदशमी पर्व और ककोड़ा मेला की हार्दिक शुभकामनाएं

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.