ऐलनाबाद: ( एम पी भार्गव )। मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के मनोनीत चेयरमैन भगवान सिंह बाजवा, वाईस चेयरमैन चन्द्रप्रकाश सोनी एवं सभी मनोनीत सदस्यों का मंगलवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में दायित्व ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने नव नियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन भगवान सिंह वाइस चेयरमैन चंद्र प्रकाश सोनी व सदस्यों को विधिवत रूप से दायित्व ग्रहण करवाया। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने पद पर रहते हुए किसानों की समस्याओं का हल करेंगे तथा अपने पद का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी
किसानों, मजदूरों व आढ़तियों को आने वाली समस्याओं के निराकरण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू कर रखी हैं जिनके बारे में नवनियुक्त पदाधिकारी किसानों को अवगत
करवाएं तथा उन योजनाओं के लाभ बताएं। इस अवसर पर निताशा सिहाग, नरेश कटारिया, ब्रह्मानंद शर्मा, दीपक मेहता, रामलाल मेहता, डॉ. विजय, बनवारी तलवाड़िया, जसवीर चहल व नत्थूराम बरावड़ सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
