हरियाणा में तीसरी बार, लगातार भाजपा सरकार बनने पर मनाया जश्न

रामपुर में राधा रोड पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के नेतृत्व में एकत्रित होकर, हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार, जनता में मिठाइयां बाटकर और तिराहे पर आतिशबाजी छोड़कर, ढोल बजवाकर, एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए करा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में कराए जा रहे विकास कार्यों और गरीबों तक पहुंच रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं को आम जनता तक फायदा पहुंचाने का काम किया है, जिससे प्रभावित होकर जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन दे रही है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बन्ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है।

सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करी और खुशी मनाएं, मौके पर जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला सह मीडिया प्रभारी शिवा शर्मा, राजीव मांगलिक,आशु गुप्ता, अरजित सक्सेना, राजू शर्मा, गोपाल गुप्ता, विनीत शर्मा, अभिषेक सक्सेना, पीयूष गुप्ता, साहिल अरोरा, प्रदीप जाटव, टीटू पांडे, देवेंद्र सैनी, अशोक बाबू सैनी, विनोद सैनी, अनुज खुराना, नदीम खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.