मीरापुर के सरफपुरा में हुई मारपीट के मामले में पिता सहित तीन पुत्रो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मीरापुर। कस्बे के मौहल्ला सरफपुरा निवासी एक महिला ने उसके भाई व बहनों के साथ एक व्यक्ति व उसके तीन पुत्रो द्वारा मारपीट व पथराव करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
मीरापुर कस्बे के मोहल्ला सरफपुरा निवासी मनीषा पुत्री पिंटू ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके मोहल्ले के ही बचन सिंह पुत्र कृपाराम, कपिल, सचिन व सौरभ पुत्रगण बचन सिंह ने उसके भाई गौतम व अभिषेक तथा बहन निकिता व प्रिया को मारपीट कर घायल करते हुए उसके घर पर पथराव भी किया है जिसमे गौतम घायल हो गया है। तथा आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने घायलों को मैडिकल के लिए भेजकर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.