जनपद बदायूं में बाल श्रम के विरुद्ध चला अभियान, 6 किशोर श्रमिक चिन्हित

सेवायोजकों को जारी किए गए नोटिस, जागरूकता भी फैलाई गई

बदायूं। आज दिनांक 29 मई 2025 को जनपद बदायूं के नेकपुर, स्टेशन रोड, काली सड़क और मथुरिया तिराहा क्षेत्र में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चों के खिलाफ विशेष बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 6 किशोर श्रमिक चिन्हित किए गए और उनके सेवायोजकों को मौके पर नोटिस जारी किए गए।

इस अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया। टीम में वरिष्ठ सहायक विचित्र कुमार सक्सेना, रूबेश यादव, गोपू दास, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से थाना अध्यक्ष, उप निरीक्षक उपदेश कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा, और कु. रितु शामिल रहे।

अभियान के अंतर्गत सेवायोजकों को बाल श्रम कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। श्रम विभाग ने बताया कि बाल श्रमिकों को नियोजित करना गंभीर अपराध है, जिसमें ₹50,000 तक जुर्माना और 2 वर्ष तक का कारावास हो सकता है।

श्रम विभाग की टीम ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि बच्चों का बचपन सुरक्षित किया जा सके और उन्हें शिक्षा तथा विकास का अवसर मिल सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.