बुलंदशहर : प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, फिर ख़ुद को गोली मार दे दी जान

बुलंदशहर :  स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव नया बांस निवासी एक टीटू पुत्र वीर सिंह उम्र 30 वर्ष, का पड़ोस में ही रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार युवती का विवाह उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दिया था, 13 फरवरी को युवती की शादी थी। जब युवक को प्रेमिका के विवाह की जानकारी मिली तो युवक हाथ में तमंचा ले प्रेमिका के घर में घुस गया और प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।गोलियों की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों के शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर प्रेमी युगल के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.