ब्रेकिंग न्यूज़: रामपुर एक्सीडेंट में चार की मौत, तीन घायल, एसपी समेत अधिकारी अस्पताल पहुंचे

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मृतकों की पहचान कार्तिक, नीरज, गुलबुद्दीन उर्फ सोनू और अभिषेक अग्निहोत्री के रूप में हुई है। वहीं घायल विशाल अग्निहोत्री, कमल प्रजापति और जतिन राठौर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया।

Breaking News: Four dead, three injured in Rampur accident; officials, including the SP, have reached the hospital.

जानकारी के अनुसार, सभी युवक दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले थे और जिम कॉर्बेट घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान टांडा क्षेत्र में उनकी ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रामपुर के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.