सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम देख झूमे, ब्राईट होम पब्लिक स्कूल, नानौता के छात्र व छात्राएं

सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12 के परिणाम को देखकर ब्राइट होम पब्लिक स्कूल नानौता के विद्यार्थी खुशी से झूमे। विद्यालय का परिणाम 95% रहा। मेरिट में आने वाले सभी छात्र विद्यालय पहुंचे और अपने अध्यापकों के साथ मिलकर मिठाई खाकर जश्न मनाया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद अहमद खान ने पास छात्रों को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अध्यापक को भी बधाई दी। विज्ञान वर्ग में शिवांगी गर्ग ने 97% अंकों के साथ तथा वाणिज्य वर्ग में धान्या जैन ने 94.80 % अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने अभिभावक, स्कूल तथा शिक्षकों का मान बढ़ाया।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.