भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई

मीरापुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बें के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई।इस दौरान उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया। तथा उनकी स्मृति में वृक्षारोपण किया।

सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर वक्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान शिक्षाविद थे। भाजपा जिला प्रतिनिधि अभिषेक गर्ग ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जौलाई 1901 को हुआ था उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र माता के लिए समर्पित किया था। तथा बंगाल के अकाल के दौरान उनकी सेवाएं पूरा देश स्मरण करता है। उनका जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र रस्तौगी ने कहा कि भारत के संविधान में नेहरू सरकार ने कश्मीर को 370 धारा के माध्यम से अलग स्टेटस देने का प्रयास किया और परमिट सिस्टम जम्मू कश्मीर के लिए लागू किया। तो उसके विरोध में सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही आवाज उठायी थी। उन्होंने उस समय एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया था। भाजपा नेता अमरजीत प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है,आज जम्मू कश्मीर तेजी के साथ विकास कर रहा है, जो डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों की विजय है।पूर्व सभासद दिनेश सैनी ने कहा कि औद्योगीकरण की नींव को आजाद भारत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रारंभ किया था और आज उसका एक बहुत ही वृहद स्वरूप देश में देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया त्रस्त थी। तब भारत ने अपने यहां 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ दिया, जो आज भी निरंतर चल रहा है। भाजपा उपाध्यक्ष असीम शर्मा ने कहा कि आज का भारत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने वाला भारत है। इस दौरान मुख्यरूप राजेन्द्र रस्तौगी,सचिन ठाकुर,अभिषेक गर्ग,अमरजीत सिंह,असीम शर्मा,दिनेश सैनी,वरुण कपासिया,अंकित तितोरिया, ओमप्रकाश,जसपाल सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.