बाइक लवर्स को रोड पर कमांड का मिलेगा नया अनुभव; कोमाकी इलेक्ट्रिक ने लॉन्च की एमएक्स16 प्रो, कीमत 1,69,999 रुपए से शुरू

लखनऊ, नवंबर 2025:राइडिंग के दौरान कमांड और कंट्रोल का बेहतरीन एहसास चाहने वाले बाइक प्रेमियों के लिए कोमाकी इलेक्ट्रिक ने अपनी नई क्रूज़र ई-बाइक एमएक्स16 प्रो लॉन्च कर दी है। मेटल बॉडी, एडवांस ईवी टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह बाइक भारतीय बाज़ार में एक नया मानक स्थापित करने जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,69,999 रुपए रखी गई है।

कंपनी के अनुसार, एमएक्स16 प्रो को विशेष रूप से उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो मजबूत लुक, आरामदायक राइड और लंबी रेंज की तलाश करते हैं। यह बाइक डुअल टोन और जेट ब्लैक दो आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जो सड़क पर इसकी अलग पहचान को और निखारते हैं।

कम कीमत, दमदार फीचर्स

कोमाकी का दावा है कि यह बाइक बाजार में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक क्रूज़र्स की तुलना में लगभग आधी कीमत में उपलब्ध है, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। बाइक में दिए गए एडवांस फीचर्स इसे प्रीमियम लैवल का अनुभव देते हैं।

शानदार परफॉर्मेंस और लॉन्ग रेंज

एमएक्स16 प्रो में 5 किलोवाट बीएलडीसी हब मोटर और 4.5 kWh की बैटरी लगाई गई है।

एक बार चार्ज में रेंज: 160–220 किलोमीटर

आमतौर पर राइडर्स को एक चार्ज में लगभग 200 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

इतना सफर तय करने की लागत सिर्फ 15–20 रुपए आती है, जबकि पेट्रोल बाइक में यही दूरी करीब 700 रुपए में तय होती है।

यानी यह बाइक पेट्रोल बाइक्स की तुलना में 5 गुना ज्यादा किफायती है।

स्पीड और कंट्रोल का बेहतरीन मेल

बाइक की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।

इसमें ट्रिपल डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो सुरक्षा और स्थिरता को एक नया स्तर देता है।

चौड़ी सीट, कम वाइब्रेशन और एडजस्टेबल सस्पेंशन इसे लंबे सफर के लिए आरामदायक बनाते हैं।

फीचर्स जो इसे बनाते हैं स्मार्ट

फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

क्रूज़ कंट्रोल

रिवर्स असिस्ट

रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग

ऑटो रिपेयर स्विच

पार्क असिस्ट

कंपनी का बयान

लॉन्च के दौरान कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की को-फाउंडर गुंजन मल्होत्रा ने कहा,
“एमएक्स16 प्रो ईवी सेगमेंट में एक गेम चेंजर साबित होगी। इसका डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट इसे हर रोज की राइड से लेकर लंबी लेज़र ड्राइव तक के लिए एक परफेक्ट विकल्प बनाता है।”

खरीदने के विकल्प

कोमाकी एमएक्स16 प्रो अधिकृत डीलरशिप्स के अलावा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.