माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल रामपुर में फादर्स क्रिकेट मैच का सफल आयोजन, किड्जी किंग्स बनी विजेता

रामपुर:कोयला टोल प्लाज़ा स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, रामपुर में शनिवार को छात्रों के अभिभावकों के लिए एक विशेष फादर्स क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन किया गया। खेल भावना, उत्साह और आपसी सहयोग से भरपूर इस मैच में दो टीमें—लिट्रा लायंस और किड्जी किंग्स आमने-सामने रहीं।

लिट्रा लायंस के कप्तान रहमान अज़ीज़ और किड्जी किंग्स के कप्तान अब्दुल अहद के नेतृत्व में मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा।
पहली पारी में लिट्रा लायंस ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 138 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। जवाब में किड्जी किंग्स ने संयम और शानदार रणनीति के साथ 139 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ किड्जी किंग्स को विजेता घोषित किया गया।

व्यक्तिगत पुरस्कार:

बेस्ट बॉलर: अज़ीज़

मैन ऑफ द मैच: रिज़वान

सुपर कैच: आलम

इन खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की प्रधानाचार्या नेहा जैन और डायरेक्टर शोभित जैन खंडेलवाल, तथा किड्जी स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा जैन और डायरेक्टर सर्वेश जैन खंडेलवाल की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन पूरे कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाता रहा।

यह फादर्स क्रिकेट मैच न सिर्फ मनोरंजन का एक माध्यम बना, बल्कि विद्यालय और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा खेल भावना को बढ़ावा देने की एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.