बिजनौर : जानलेवा हमले के केस में सपा विधायक मनोज परास कोर्ट में सरेंडर, जमानत अर्जी खारिज

बिजनौर। जानलेवा हमले के मामले में नगीना से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक मनोज परास ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

सपा विधायक के खिलाफ वर्ष 2020 में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार अदालत में पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

आज विधायक ने अपर सिविल जज कोर्ट नंबर-1 शांतुन त्यागी की अदालत में सरेंडर किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर बिजनौर जेल भेजने का आदेश दिया।

मामला अब फिर से सुर्खियों में आ गया है, वहीं विधायक के जेल जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.