पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा: दो मददगार गिरफ्तार, पाकिस्तान में भी हलचल

हाजन, बांदीपुरा से आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

पहलगाम : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो स्थानीय लोगों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बांदीपुरा जिले के हाजन इलाके से पकड़ा गया है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पाकिस्तान में भी हलचल, नवाज शरीफ की अचानक वापसी का ऐलान
हमले के बाद पाकिस्तान की सियासत में भी तेजी से हलचल मच गई है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने तुरंत पाकिस्तान लौटने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि वे बदलते हालात में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

भारत के जवाब के बाद पाकिस्तान में NSC की आपात बैठक
भारत सरकार के तीखे बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की आपात बैठक गुरुवार सुबह, 24 अप्रैल 2025 को बुलाई है। इस बैठक में भारत के बयान पर आधिकारिक जवाब तय किया जाएगा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.