भिवाड़ी: पांच दिवसीय गणेश महोत्सव सम्पन्न

सेक्टर-9 गणेश पार्क में ओशी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव बड़े उल्लास और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतिदिन गुरुजी श्री राजेंद्र प्रसाद जी के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना, हवन, श्रृंगार और प्रसाद वितरण हुआ।

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डिवाइन पब्लिक स्कूल, किड्स प्लैनेट और क्वांटम किड्स स्कूल का योगदान सराहनीय रहा। संगीतमय सुंदरकांड पाठ, महिला शक्ति द्वारा कीर्तन और गोलगप्पा प्रतियोगिता विशेष आकर्षण बने।

भंडारा, कन्या पूजन और ब्राह्मण भोजन में पूरे सेक्टरवासियों ने सहभागिता की। विसर्जन शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे और युवा नाचते-गाते गणपति बप्पा की जयकारों के साथ शामिल हुए। ओशी फाउंडेशन और रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी ने प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी और सेक्टरवासियों के उत्साह ने इस आयोजन को और भव्य बना दिया। हवन, भंडारा और शोभायात्रा में पूरे क्षेत्र ने मिलकर भाग लिया और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.