सिकंदराबाद में भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

सिकंदराबाद विधानसभा के गांव प्रांगण में जन-जन तक सरकारी सेवाओं को पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। विकसित भारत यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साढ़े 9 वर्षों में देश में 12 करोड़ परिवारों को फ्री शौचालय, 4 करोड़ परिवार को आवास, आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गई। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास, 3 करोड़ परिवारों को शौचालय, 10 करोड लोगों का आसमान भारत कार्ड का लाभ दिया गया।

कोरोना काल में देश में नियंत्रण 80 करोड लोगों को फ्री में राशन की सुविधा दी जा रही है| जहां-जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है, वहां लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।
इस मौके पर सोनू शर्मा मंडल अध्यक्ष ,कुलदीप शर्मा, सुधीर चौधरी, मोनू चौधरी, मीडिया प्रभारी अरुण प्रजापति, अनुज पवार, रामपाल मास्टर, सूबेदार अमरपाल सिंह ,सुखपाल सिंह ,नकुल कश्यप, ललित कश्यप, नरेंद्र सैनी, घनश्याम सैनी ,मोहन सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.