ऐलनाबाद में बाबा साहेब बीआर अम्बेडकर की जयंती पर भंडारे का आयोजन

ऐलनाबाद  ( एमपी भार्गव ) शहर के सिरसा रोड़ स्थित सविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक पर उनकी 134वीं जयंती मनाते हुए सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर मालार्पण किया गया। जिसके बाद एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेंद्र शास्त्री व राजवीर दहिया ने की। वहीं कार्यक्रम में अधिवक्ता संदीप भानखड़ विशेष रूप से उपस्थित हुए और बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पालिका प्रधान राम सिंह सोलंकी, मिठनपुरा के सरपंच अजय सोलंकी, सरपंच मलुक सिंह, जीतराम चालिया, वेद प्रकाश बलडोदिया उपस्थित हुए।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री भानखड़ ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। यह संविधान सभी वर्गों के उत्थान के लिए समान अवसर प्रदान करता है। बाबा साहेब बचपन से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने 32 डिग्रियां हासिल कीं। इस उपलब्धि के कारण उन्हें देश और विदेश में व्यापक सम्मान मिला। वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। एक कुशल एडवोकेट और समाज सुधारक के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें भारी संख्या में पहुंचे शहरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुरजीत मिठनपुरा, अभय सिंह सोलंकी, गोरव बलडोदिया, राजीव अठवाल, अशोक कुमार के अलावा भारी अन्य शहरवासी भी उपस्थित थे।
फोटो
बाबा साहेब की प्रतिमा पर मालार्पण करते हुए व भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए लोग।

Leave A Reply

Your email address will not be published.